Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गणतंत्र दिवस पर पहली बार परेड में उतरे हॉर्स राइडर्स, 6 सरेंडर नक्सलियों ने दिखाए हैरतअंगेज स्टंट…

कांकेर। उत्तर बस्तर के कांकेर जिले में इस वर्ष 77वां गणतंत्र दिवस समारोह न केवल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बल्कि यह एक ऐतिहासिक बदलाव का गवाह भी बना. नरहरदेव स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में पहली बार घुड़सवारों (हॉर्स राइडर्स) का दल परेड का हिस्सा बना, जिसमें मुख्यधारा में लौटे 6 पूर्व नक्सलियों ने अपने जौहर दिखाए.

सांसद भोजराज नाग ने ली परेड की सलामी

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद भोजराज नाग ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी. इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया. समारोह के दौरान पूरा मैदान देशभक्ति के तराने और जयकारों से गूंज उठा.

दहशत का रास्ता छोड़ अब घोड़ों पर सवार ‘ये’ जांबाज

इस साल गणतंत्र दिवस का सबसे बड़ा आकर्षण हॉर्स राइडर्स का दल रहा. इस दल की खास बात यह थी कि इसमें शामिल 6 सरेंडर नक्सली युवाओं ने घुड़सवारी करते हुए हैरतअंगेज स्टंट किए. कभी हाथों में बंदूक थामने वाले इन युवाओं ने मात्र 15 दिनों के कठिन प्रशिक्षण में घुड़सवारी सीखी और मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया.

झांकियों में दिखी बस्तर की संस्कृति और सड़क सुरक्षा

परेड के बाद विभिन्न विभागों की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया:

आदिवासी विकास विभाग: बस्तर की समृद्ध आदिवासी कला और संस्कृति का शानदार प्रदर्शन किया गया.

पुलिस विभाग: ‘रोड सेफ्टी’ थीम पर आधारित झांकी के जरिए यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया.

समारोह के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हॉर्स राइडर्स और स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया.