Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

NH-53 पर भीषण हादसा : खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, फिर पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचला, दो लोगों की मौके पर मौत

महासमुंद। नेशनल हाईवे-53 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बीती रात हुई इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरा मामला बसना थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, हादसा बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत छुईपाली टोल प्लाजा के पास हुआ। बाइक सवार गौरटेक निवासी परमानन्द भोई (60) और उपेश नाग (34) देर रात नेशनल हाईवे-53 से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। पूरे मामले की जांच जारी है। वहीं हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम पसर गया है। गांव में शोक का माहौल है।