Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भीषण सड़क हादसा : सवारियों से भरी पिकअप खाई में गिरी, 2 ग्रामीणों की मौत, 24 लोग थे सवार

दंतेवाड़ा।   छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. सवारियों से भरी एक मालवाहक पिकअप वाहन अरनपुर घाट में पलट गई, जिससे मौके पर ही दो ग्रामीणों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है.

मिली जानकारी के अनुसार, सभी ग्रामीण गोंडेरास के रहने वाले हैं जो ताड़मेटला गए हुए थे. वहां से अपने गांव लौट रहे थे. इस दौरान अरनपुर थाना क्षेत्र के कोंडासांवली और कमल पोस्ट के बीच घाट में पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई. पिकअप वाहन में कुल 24 लोग सवार थे. हादसे में 12 वर्षीय मासा मड़कम और 20 वर्षीय कु. सोढ़ी कोयदो की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों मृतक गोंडेरास गांव के निवासी थे. हादसे की सूचना मिलते ही CRPF की 231वीं बटालियन के जवान और अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाया.

CRPF के मेडिकल स्टाफ ने घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार किया, इसके बाद एंबुलेंस की मदद से सभी को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया.