Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भीषण गर्मी से राहत की उम्मीद, अगले तीन दिनों में प्रदेश में हल्की बरसात का संभावना…

रायपुर। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 48 घंटों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आगामी 3 दिनों में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है. साथ ही 19 से 22 मार्च तक कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और मेघ गर्जन की गतिविधियां हो सकती हैं.

प्रदेश में लू से मिलेगी राहत 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 22 मार्च तक कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. रायपुर शहर में आज आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जहां अधिकतम तापमान 39°C और न्यूनतम तापमान 24°C रहने की संभावना है.

प्रदेश में तापमान का हाल 

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान जगदलपुर में 38.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम परिवर्तन के पीछे कारण

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में एक द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर स्थित है. इसके अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ दक्षिण-पूर्व ईरान और उसके आसपास समुद्र तल से 3.1 और 9.6 किमी ऊपर सक्रिय है, जिससे प्रदेश में मौसम परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं.

एक-दो स्थानों पर हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है. दो दिनों के बाद भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और हल्की वर्षा होने की संभावना बनी रहेगी.