Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

भाजयुमो नेता की गुंडागर्दी, भाई के साथ मिलकर युवती को बेरहमी से पीटा, FIR दर्ज 

रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजयुमो नेता सोनू राजपूत और उसके भाई की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। शनिवार रात आरोपियों ने आवारा कुत्तों को लेकर युवती रानी गुप्ता के साथ विवाद किया और फिर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। दोनों पर घर में पथराव करने का भी आरोप है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है।

आरोपी सोनू राजपूत

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात पीड़िता रानी गुप्ता और भाजयुमो नेता सोनू राजपूत के बीच अवारा कुत्तों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। घटना के दौरान सोनू का भाई मोनू राजपूत भी वहां मौजूद था। विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू और मोनू ने लाठी-डंडे से युवती पर हमला कर दिया, जिससे रानी के सिर और आंखों के पास चोटें आई।  

पीड़िता

घटना के बाद रानी गुप्ता ने भाजयुमो नेता सोनू और उसके भाई के खिलाफ गंज थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है।