Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ईमानदारी मेरी सबसे बड़ी ताकत, मुझे गिरफ्तार करवाना चाहती है बीजेपी : केजरीवाल

दिल्ली-   अरविंद केजरीवाल ने कथित शराब नीति घोटाले के मामले में उन्हें भेजे जा रहे ईडी के समन पर भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इन समन के पीछे भाजपा का मकसद कुछ और है। भाजपा की साजिश है कि पूछताछ के बहाने अरविंद केजरीवाल को बुलाओ और गिरफ्तार कर लो।

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘पिछले दो साल से हम एक शब्द कई बार सुन रहे हैं- शराब घोटाला…। दो साल से भाजपा सरकार की सारी एजेंसियां कई रेड मार चुकी हैं, कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी हैं, लेकिन अभी तक एक भी पैसे का हेरफेर कहीं नहीं मिला। अगर वाकई भ्रष्टाचार हुआ है तो इतने करोड़ों रुपए गए कहां? इन्हें तो रेड में एक भी पैसा नहीं मिला। क्या सारा पैसा हवा में गायब हो गया, सच्चाई ये है कि किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार हुआ ही नहीं है। अगर हुआ होता, तो पैसा भी मिलता।’

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ‘ऐसे कई फर्जी केसों में इन्होंने आम आदमी पार्टी के कई नेताओं को अब तक जेल में रखा हुआ है। किसी के भी खिलाफ इनके पास कोई सबूत नहीं है, कुछ साबित नहीं हुआ। खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है…किसी को भी पकड़कर जेल में डाल दो। अब भाजपा मुझे गिरफ्तार कराना चाहती है। मेरी सबसे बड़ी संपत्ति और मेरी सबसे बड़ी ताकत मेरी ईमानदारी है।’