Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

केरल सांसदों के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने पूछा सवाल, कहा-

रायपुर। केरल सांसदों के डेलिगेशन के फिर से छत्तीसगढ़ पहुंचने पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ननों की गिरफ्तारी का मामला न्यायालय में है और इसका निर्णय भी वहीं होगा. अब ऐसी बातों पर प्रदर्शन होगा तो ये कांग्रेस ही जाने. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस प्रदर्शन के जरिए न्यायालय पर दबाव बनाना चाहती है?

गृहमंत्री विजय शर्मा ने पूछा कि जब बिरनपुर में हत्या हुई थी, तब कांग्रेस के नेता क्यों नहीं पहुंचे थे? उन्हें सभी विषयों को समान रूप से उठाना चाहिए, वह एक पक्ष के साथ क्यों खड़े हैं. इस गंभीर मामले की सही जांच करवा कर परिणाम तक पहुचेंगे.

दुर्ग स्कूल विवाद पर गृहमंत्री का बयान

दुर्ग जिले में स्कूल में ‘राधे-राधे’ बोलने पर छात्र की पिटाई के मामले पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस मामले का परीक्षण किया जा रहा है और उचित कार्रवाई की जाएगी.

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से संदिग्ध सामानों की बिक्री पर रोक

ई-कॉमर्स कंपनियों के माध्यम से संदिग्ध चीजों की बिक्री पर लगाई जा रही रोक पर गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है. इस पर कठोरता से काम किया जाएग. उन्होंने कहा कि जो ऐसे सामान की सप्लाई कर रहे हैं, वे इसे बंद कर दें.

प्रदेश में बनेंगे 200 महतारी सदन 

गृह मंत्री विजय शर्मा ने बताया कि पंचायत विभाग की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि राज्यभर में 200 महतारी सदन बनाए जाएंगे. पहले चरण में 50 महतारी सदन तैयार होंगे.