Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

फिल्मी स्टाइल में हाइवा चोरी : बैट्री डाउन, डीजल भी नहीं फिर भी शातिर चोरों ने रातों-रात पार कर दी गाड़ी

मुंगेली। मुंगेली पुलिस को हाइवा चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ने में कामयाबी मिली है. शातिर चोरों ने इस वारदार को पूरे फिल्मी स्टाइल से अंजाम दिया. चोरी किए गए हाइवा की बैट्री डाउन थी, डीजल भी नहीं था, फिर भी शातिर चोरों ने रातों-रात हाइवा को पार दिया. लेकिन मुंगेली पुलिस भी इन चोरों पर सवा शेर साबित हुई और गुजरात से हाइवा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा. 

पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने बताया कि कबीरधाम जिला के पण्डरिया निवासी धर्मेन्द्र सिंह ठेकेदारी का काम करता है. उसने हाइवा (सीजी 10 बीएन 5500) को मेटेरियल सप्लाई में लगाया था. गाड़ी के ड्राइवर ने रेती खाली कर 26 फरवरी को रात 9 बजे जरहागांव थाना क्षेत्रातंर्गत ग्राम बरेला में खड़ी कर चला गया था. रात को अज्ञात व्यक्ति हाइवा को चोरी कर ले गए.

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर पुलिस ने विवेचना में लिया. पुलिस ने घटना स्थल की बारिकी से निरीक्षण एवं घटना से संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ कर अनेकों सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें हाइवा का नंबर प्लेट चेंज कर एक सफेद स्कार्पियो को फालो गाड़ी बनाकर ले जाते हुए पाया गया. इसके बाद पुलिस ने गाड़ी को ले जाने का पूरा रूट चार्ट तैयार करते हुए सायबर तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किया.

विवेचना के दौरान गुजरात पुलिस दाहोद जिला की लोकल क्राइम ब्रांच ने प्रकरण में घेराबंदी किया, जिसमें दो आरोपी पकड़ में आए, वहीं तीन आरोपी फरार हो गए. आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए हाइवा के साथ घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो और 5 मोबाइल कुल कीमत 52,75,000 रुपए को जब्त किया गया.

सूचना मिलने पर जरहागांव पुलिस की टीम ने गुजरात से आरोपी नूह, हरियाणा निवासी अकरम खान (25 वर्ष) और उत्तर प्रदेश निवासी आजाद मियां (26 वर्ष) को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर भेजा. इस कार्रवाई में जरहागांव थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील कुमार बंछोर के साथ पूरी टीम का अहम योगदान रहा.