Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

मंत्री लखन लाल के खिलाफ साजिश रचने के आरोप पर हितानंद अग्रवाल की सामने आई प्रतिक्रिया, कहा- मेरी छवि धूमिल करने की गई है कोशिश

कोरबा। मंत्री लखन लाल देवांगन के खिलाफ पार्षदों को भड़काने का आरोप के बचाव में भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल ने बयान दिया है. उन्होंने वायरल ऑडियो की जांच कराने के साथ खुद को फंसाने और छवि धूमिल करने विरोधियों द्वारा भांति-भांति के लोगों को सुपारी देने का आरोप लगाया है. 

भाजपा के अधिकृत सभापति प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कथित वायरल ऑडियो क्लिप को एक यूट्यूब पत्रकार और कुछ तथाकथित नेता की साजिश बताया है. उन्होंने कहा सभापति चुनाव और पूर्व की बातों को लेकर ऑडियो क्लिप तैयार किया गया है, जिसे अब वायरल किया जा रहा है. वायरल ऑडियो मे लेन-देन की बात की जा रही है. ये ऑडियो और प्रकाशित खबर पूरी तरह से पैसे लेकर छवि धूमिल करने के इरादे से बनाई गई खबर है.

अग्रवाल ने कहा कि ऑडियो ऐसे समय पर वायरल की गई है, जब सभापति चुनाव में हुए घटनाक्रम की जांच के लिए भाजपा संगठन द्वारा बनाई गई जांच समिति जिले के प्रवास पर है. संबंधित पत्रकार कोरबा में भाजपा के बीच में तनाव की स्थिति निर्मित करना चाहता है, जिससे भाजपा में गुटबाजी हावी हो.

मेयर इन काउंसिल के सदस्य हितानंद अग्रवाल का कहना है कि कोरबा में कुछ लोग हैं जो 2019 में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद से ही ठानकर बैठे हैं कि उनकी छवि धूमिल करके रहेंगे, इसके लिए उन्होंने भांति-भांति के लोगों को सुपारी दे रखी है. उन्होंने बताया कि पत्रकार को वकील के माध्यम से नोटिस भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि वायरल ऑडियो क्लिप देखने के बाद मेरे द्वारा बालको थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसमें आवाज का गलत उपयोग करने का आरोप लगाया है.

देखिए वीडियो –