Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हिट एंड रन का मामला: तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, घायल महिला की अस्पताल में हुई मौत

रायपुर।    छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज फिर एक हिट एंड रन का मामला सामने आया है. सिविल लाइन थाना क्षेत्र के भगत सिंह चौक पर तेज रफ्तार कार पर सवार महिला चालक ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. जोरदार ठोकर लगने से ऑटो पलट गई जिसकी चपेट में पैदल सड़क पार कर रही एक महिला आ गई. हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. राहगिरों ने पुलिस और एंबुलेंस सेवा के लिए सूचना दी लेकिन समय रहते दोनों ही मौके पर नहीं पहुंच सके. आनन-फानन में लोगों ने निजी वाहने में महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई.

वहीं कार चालक महिला टक्कर मारते हुए तुरंत कार (आल्टो कार क्र CG 04 ME 2063)  समेत मौके से फरार हो गई थी, जिसे पुलिस ने राज टॉकिज के पास से गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल सिविल लाइन पुलिस ने मर्ग कायम कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान पता करने समेत आगे की कार्रवाई में जुट गई है.