Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, 2 लोगों की हुई मौत

सूरजपुर सूरजपुर जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जिसने पूरे बिश्रामपुर इलाके को शोक में डुबो दिया है। बिहार के बैशाली जा रहा एक ही परिवार उस समय हादसे का शिकार हो गया, जब उनकी कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो लोगों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला।

यह दिल दहला देने वाली घटना आज सुबह करीब 6 बजे बिहार के पालीगंज इलाके की बताई जा रही है। सूरजपुर से निकला परिवार जब पालीगंज के नहर के पास पहुंचा, तो कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में पलट गई। देखते ही देखते कार में सवार सभी पांच लोग पानी में बहने लगे।

स्थानीय ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए रेस्क्यू कर दो लोगों की जान बचा ली। दोनों घायलों को गंभीर हालत में पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।इस हादसे में ससुर, बहू और पोती की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतकों की पहचान सूरजपुर निवासी एक ही परिवार के सदस्य के रूप में हुई है, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम के लिए बिहार जा रहे थे।

बिश्रामपुर इलाके में हादसे की खबर मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों के घर में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है।पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कार को नहर से बाहर निकाला और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ड्राइवर द्वारा वाहन पर नियंत्रण खो देने की बात सामने आई है।

यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार और सावधानी की अनदेखी के खतरनाक परिणामों की ओर इशारा करता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि लंबी यात्रा पर जाते समय वाहन की तकनीकी जांच अवश्य कर लें और सुरक्षित ड्राइविंग का पालन करें।