Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

तमनार मामले पर हाईकोर्ट सख्त: चीफ जस्टिस की नाराजगी, महाधिवक्ता तलब

बिलासपुर। तमनार, रायगढ़ की घटना पर हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने नाराजगी जताई और शासन की ओर से पक्ष रखने महाधिवक्ता को तलब किया। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस तरह की घटना ठीक नहीं है।

दरअसल अभनपुर के एक मामले को लेकर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के डिवीजन बेंच में सुनवाई हो रही थी। राजधानी रायपुर के एक थाना क्षेत्र में टोनहा और तांत्रिक होने के आरोप में निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में एफआईआर हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की तल्खी तमनार मामले को लेकर भी सामने आई।

तमनार में भी महिला आरक्षक पर हमला करने और वर्दी फाड़ने के मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने सड़क पर अंडर वियर और फटे बनियान में लिपस्टिक पोतकर जुलूस निकाला था। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने तल्खी के साथ इस मामले में नाराजगी जताई और शासन की ओर से खड़े अधिवक्ता को कहा कि इस मामले में सरकार का पक्ष रखने के लिए महाधिवक्ता को तलब किया जाए।