Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हिडमा और पत्नी समेत 6 नक्सली ढेर, इधर CCM देवजी के 9 गार्ड सहित 31 माओवादी गिरफ्तार

बस्तर/आंध्र प्रदेश। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा के अल्लूरी सीताराम राजू (ASR) जिले के मारेदुमिल्ली इलाके में स्पेशल ग्रेहाउंड फोर्स के साथ हुई बड़ी नक्सली मुठभेड़ में नक्सल संगठन को तगड़ा झटका लगा है। सुरक्षा बलों ने इस एनकाउंटर में कुख्यात कमांडर माडवी हिडमा, उसकी पत्नी राजे, सब जोनल कमेटी मेंबर टेक शंकर समेत कुल 6 नक्सलियों को ढेर किया है। इस बीच आंध्र प्रदेश पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी कामयाबी मिली है। लगातार की जा रही निगरानी और इंटेलिजेंस इनपुट्स के आधार पर फोर्स ने 31 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 9 माओवादी केंद्रीय समिति सदस्य देवजी के सुरक्षा गार्ड हैं, जबकि बाकी 22 अन्य PLGA और साउथ बस्तर जोनल कमेटी से जुड़े सदस्य हैं।

इंटेलिजेंस एडिशनल DGP महेश चंद्र ने बताया कि हम लगातार इस पूरे मामले पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। विजयवाड़ा, NTR जिला, कृष्णा जिला, काकीनाडा, एलुरु और आसपास के क्षेत्रों में अब तक 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 9 लोग केंद्रीय समिति सदस्य देवजी के सुरक्षा गार्ड हैं। बाकी आरोपी PLGA बटालियन और साउथ बस्तर जोनल कमेटी से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि ये सभी लोग आंध्र प्रदेश में फिर से नक्सल मूवमेंट को सक्रिय करने और वहां शरण लेने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए उन पर लगातार नजर रखी जा रही थी और सही अवसर का इंतजार था।

DGP ने कहा कि आज की कार्रवाई उसी निरंतर निगरानी का परिणाम है। कई नक्सली मुठभेड़ स्थल से फरार भी हुए हैं। कॉम्बिंग ऑपरेशन अभी भी जारी है, और उम्मीद है कि बाकी नक्सलियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।