Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार लेकर लौटी हेमबती का माना एयरपोर्ट में स्वागत, सांसद बृजमोहन ने भी की उज्जवल भविष्य की कामना

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित बालगृह (बालिका) कोंडागांव में निवासरत बालिका जूडो खिलाड़ी कुमारी हेमबती को 26 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया था. उन्हें मेडल, प्रमाणपत्र दिया गया. वहीं पुरस्कार की राशि एक लाख हेमबती के बैंक एकाउंट में भेजा जाएगा. आज दोपहर बालगृह कोंडागांव की अधीक्षक मणि शर्मा के साथ हेमबती पुरस्कार प्राप्त कर रायपुर पहुंची, विमानतल में उनकी स्वागत किया गया.

छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, महासचिव चंद्रेश शाह, संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम, प्रभा सेंद्रे, श्वेता सिंह , रिंकू, लेखा, इंद्रसेन ने हेमबती को पुष्प गुच्छ, माला और शाल पहनाकर स्वागत किया. छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी हेमबती को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए हैं. विमानतल में महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारी व मीडिया के लोगों ने भी उनसे भेंट की. यह जानकारी राजेन्द्र कुमार निगम संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद रायपुर ने दी.