Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

2026 के पहले दिन रायपुर कलेक्ट्रेट चौक से हेलमेट रैली का होगा आगाज

रायपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और सुरक्षित आवागमन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर राजधानी रायपुर में सड़क सुरक्षा माह 2026 का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें पुलिस, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, एनएचएआई, नगरीय प्रशासन सहित एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड और स्वयंसेवी संगठनों की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

इस दौरान आम नागरिकों, वाहन चालकों और छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर उनके पालन के लिए जागरूक किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की व्यक्तिगत और सामाजिक जिम्मेदारी भी है। अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं, जिनमें सबसे अधिक प्रभावित युवा वर्ग होता है।

हेलमेट बाइक रैली से होगा शुभारंभ

सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ 1 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट चौक स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के पास से पुलिस, जिला प्रशासन, आमजन और स्वयंसेवी संगठनों की सहभागिता से हेलमेट बाइक रैली निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इसका उद्देश्य हेलमेट पहनने के प्रति लोगों को प्रेरित करना है।

माहभर होंगे विविध जागरूकता कार्यक्रम

सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात पुलिस रायपुर द्वारा अनेक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें चौक-चौराहों पर नियमों का पालन करने वालों का सम्मान, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन का सम्मान, शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम, फ्लैक्स-बैनर और होर्डिंग्स के माध्यम से प्रचार, बसों, ऑटो और ई-रिक्शा में जागरूकता संदेश, ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक, प्रशिक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर शामिल हैं।

इसके अलावा एनएसएस/एनसीसी कैडेट्स द्वारा चौराहों पर अपील, स्कूल बस चालकों का प्रशिक्षण, स्कूलों में चित्रकला-निबंध प्रतियोगिता, टोल प्लाजा पर भारी वाहन चालकों को समझाइश, स्मार्ट सिटी के पीए सिस्टम व एलईडी बोर्ड, मॉल, सिनेमा हॉल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से भी यातायात नियमों का व्यापक प्रचार किया जाएगा। माह के अंत में समापन समारोह और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।

रायपुर पुलिस की नागरिकों से अपील

रायपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए यातायात नियमों का पालन करें। नशे की हालत में वाहन न चलाएं, तेज गति से बचें, दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनें, ट्रिपलिंग न करें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें और यातायात संकेतों का सम्मान करें।

पुलिस ने कहा कि यातायात नियम आपकी सुरक्षा के लिए बनाए गए हैं, इसलिए इनका पालन कर स्वयं और दूसरों की जान बचाएं।