Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले कुछ घंटों में दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभाग के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

राजधानी रायपुर में भी शाम या देर रात तक बारिश शुरू हो सकती है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले स्थानों में बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है.

कहाँ-कहाँ रहेगा असर:

मौसम विभाग के अनुसार, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर संभागों के कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बस्तर और सरगुजा संभागों में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इन इलाकों में बादल जरूर रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है।

मानसून की स्थिति और सिस्टम का प्रभाव:

मौसम विभाग ने बताया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा इस समय वेरावल, भरूच, उज्जैन, झांसी, शाहजहांपुर और 30° उत्तर / 81° पूर्व से होकर गुजर रही है। इसके अलावा पूर्वोत्तर बिहार और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है, जो समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। इसी सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों तक बारिश की संभावना बनी हुई है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान:
मौसम विभाग के मुताबिक —

7 अक्टूबर को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी।

8 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है।

9 अक्टूबर को बादल जरूर रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।

इसके बाद 9 अक्टूबर से उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने लगेगी। कुछ इलाकों में हल्की फुहारें जारी रह सकती हैं, लेकिन गरज-चमक और भारी वर्षा जैसी घटनाएं समाप्त हो जाएंगी।

तापमान में गिरावट का दौर जारी:

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। शाम और रात के समय हल्की ठंडक महसूस की जा सकेगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा।