Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रावण दहन पर बारिश ने फेरा पानी, तेज बारिश से कई जगह पर दहन से पहले ही पुतला गलकर ढहा

रायपुर। देशभर में आज दशहरे का जश्न मनाया जा रहा है। इस मौके पर शाम के वक्त रावण के पुतले का दहन किया जाता है। लेकिन इस बार छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में रावण दहन के कार्यक्रम पर बारिश ने पानी फेर दिया है। मतलब इस बार रावण बुराई से नहीं, बादलों से भी हार गया। हर साल दशहरे पर जब शाम ढलने लगती है, तो आसमान में आतिशबाज़ियों की चमक और मैदानों में रावण के जलते पुतलों की लपटें दिखाई देती हैं। लेकिन अबकी बार इंद्रदेव की मेहरबानी की वजह से कई शहरों में रावण जलने से पहले ही गलकर टूट गये।

गौरतलब है कि इस बार शारदेय नवरात्र बारिश के बीच श्रद्धालुओं ने मनाया है। ऐसे मेें उम्मींद की जा रही थी कि विजयादशमी के दिन मौसम मेहरबान रहेगा। लेकिन ऐसा हो नही सका, मसलन दोपहर के बाद से ही तेज बारिश के कारण छत्तीसगढ़ के कई जिलों के साथ ही दूसरों राज्यों के कई शहरों में दशहरे की रौनक बारिश की भेंट चढ़ गई। इस बार बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ के कई जिलों में रावण दहन से पहले ही पुतले भीगकर गल गए। जिससे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया।