Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का कहर जारी, कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है और अगले तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला थमने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग ने 25 से 27 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

बीते दिन पहले ही तीन दिनों के लिए अलर्ट घोषित किया गया था, जिसमें लोगों और प्रशासन को सावधानी बरतने और बचाव कार्यों के लिए सतर्क रहने की अपील की गई थी।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से छत्तीसगढ़ में 25 और 26 जुलाई को मध्य और उत्तरी भागों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दूसरी ओर अगले चार दिनों तक दक्षिण भागों में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही कुछ जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं।

 रेड अलर्ट जारी जिलों की सूची:

इन जिलों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है—बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर, कांकेर, कोण्डागांव, नारायणपुर, बीजापुर।

ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:

यहां मध्यम से भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है—बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, राजनांदगांव, बालोद, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, कोरबा, सरगुजा, रायगढ़, बिलासपुर, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, कबीरधाम (कवर्धा)।