Special Story

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जापान दूतावास के राजनीतिक मामलों के मंत्री आबे नोरिआकि ने की मुलाकात

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। लगातार हो रही बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। पिछले 24 घंटों में बस्तर संभाग के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। बस्तर और सुकमा जिले से आई बाढ़ की तस्वीरों ने राज्यभर में चिंता बढ़ा दी है।

कई गांवों में सड़क संपर्क टूट गया है, निचले इलाकों में पानी भर चुका है और स्थानीय प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्यों में जुटना पड़ा है। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हालिया भारी वर्षा ने स्थिति को और अधिक गंभीर बना दिया है। लगातार बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने 29 और 30 अगस्त के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी रायपुर में बीते कल से बादल छाए हुए हैं और रुक-रुक कर बारिश जारी है। दुर्ग और सुकमा जिलों में भी बीते 24 घंटों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वहीं मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।