Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

16 जिलों के लू का अलर्ट जारी: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट

रायपुर।  भारत के अधिकतर प्रदेश में पारा सामान्य से ऊपर जा चुका है. छत्तीसगढ़ में भी तापमान चढ़ने लगा है. दोपहर के समय गर्म हवा शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग ने रायपुर समेत 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है. 

मौसम विभाग के अनुसार, बालोद, बलौदाबाजार, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, रायगढ़, रायपुर, राजनांदगांव, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अगले 24 घंटों में हीटवेव की संभावना जताई गई है.

कैसा रहेगा मौसम का हाल ?

इसके अलावा मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटो में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने. वहीं तत्पश्चात आगामी 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई है. मध्य छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है. प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बिलासपुर में 40.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. 

रायपुर शहर में कल यानी 16 मार्च को आकाश आंशिक मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.