Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ट्रैफिक चालान मामलों की सुनवाई अब होगी आसान, सभी संभागों में खोले जाएंगे वर्चुअल कोर्ट, उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार ने जारी किया आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक चालान मामलों की सुनवाई को आसान और डिजीटाइज करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. सभी संभागों में इसके लिए वर्चुअल कोर्ट खोले जाएंगे. इस व्यवस्था से अब वाहन चालकों को नहीं लगाने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर. इन वर्चुअल कोर्ट में सुनवाई की जिम्मेदारी संबंधित जिले के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सीजेएम की होगी. इस संंबध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल मनीष कुमार ठाकुर ने जारी किया है.

जारी आदेश के मुताबिक, बस्तर संभाग के वर्चुअल कोर्ट का संचालन जगदलपुर में होगा, यहां सुकमा, दंतेवाड़ा समेत अन्य जिलों के चालान मामलों की सुनवाई की जाएगी. इसी तरह, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और अंबिकापुर में स्थापित वर्चुअल कोर्ट्स अपने-अपने संभागीय जिलों के मामलों की सुनवाई करेंगी.

वाहन चालकों को नहीं काटने पड़ेंगे कोर्ट के चक्कर

इस व्यवस्था से वाहन चालकों को बड़ी राहत मिलेगी, अब उन्हें कोर्ट के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे. ऑनलाइन प्रकिया से चालान की जानकारी, सुनवाई और भुगतान होने से समय की बचत के साथ-साथ कोर्ट पर बोझ भी कम पड़ेगा.

वर्चुअल कोर्ट में ट्रैफिक चालान मामलों की सुनवाई

वाहन चालकों को अपने चालान की जानकारी संबधित पोर्टल और एप पर सीधे मिल सकेगी. जिसके बाद वे वर्चुअल सुनवाई के माध्यम से मामले का निपटारा किया जा सकता है.