Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी कारोबारी की अग्रिम जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई

बिलासपुर। हाई कोर्ट में मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी और अनुरागी धाम के कर्ता-धर्ता कारोबारी केके श्रीवास्तव की अग्रिम जमानत पर सुनवाई हुई. मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी. 

दरअसल, ब्लैक स्मिथ कंपनी के कारोबारी केके श्रीवास्तव और उनकी पत्नी कंचन श्रीवास्तव के खिलाफ रायपुर पुलिस ने करोड़ों रुपए की ठगी का जुर्म दर्ज किया है. केके श्रीवास्तव पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को 500 करोड़ रुपए के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का ठेका दिलाने का वादा किया था, जिसके बदले में कंपनी ने 15 करोड़ रुपए दिए, लेकिन कोई ठेका नहीं मिला.

ठगी का मामला सामने आने के बाद, कंपनी के मालिक अर्जुन रावत ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. तब से श्रीवास्तव और उनकी पत्नी फरार हैं. केके श्रीवास्तव ने उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई है. मामले में मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई. इस दौरान कोर्ट ने टिप्पणी की कि… इट इज ए ह्यूज फ्रॉड… पहले भी याचिका लगाकर वापस ली गयी है.

इस पर श्रीवास्तव के वकील ने कहा कि वो दूसरा मामला था. उन्होंने एफआईआर की तारीख और घटना की तारीखों की ओर कोर्ट का ध्यान दिलाते हुए अंतरिम राहत की मांग की. जिस पर चीफ जस्टिस सिन्हा ने केस डायरी आने पर ही अगली सुनवाई का आदेश देते हुए सुनवाई की तारीख 7 अक्टूबर तय की है.