Special Story

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

दुर्ग अफीम खेती मामला: सीएम साय बोले– दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। दुर्ग जिले के समोदा गांव में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

BMO को हटाए जाने का स्वास्थ्य कर्मियों ने किया विरोध, स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन की चेतावनी, कहा- वापस बहाली न होने पर करेंगे हड़ताल

कोरबा। कटघोरा के खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डॉ. रूद्रपाल सिंह को पद से हटाए जाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. स्वास्थ्य कर्मियों का कहना है कि डॉ. रूद्रपाल को बिना उचित कारण हटाना अनुचित है और यह उनके मनोबल को हतोत्साहित करने वाला कदम है.

रविवार को कटघोरा में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें फेडरेशन ने कोरबा जिला प्रशासन से डॉ. रूद्रपाल को तुरंत बीएमओ के पद पर बहाल करने की मांग की. फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सामूहिक अवकाश और धरना प्रदर्शन करेंगे. संघ ने कहा कि अगर उनकी मांगे फिर भी पूरी नहीं हुईं तो छत्तीसगढ़ स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन बेमियादी हड़ताल पर जाएगा. इस विरोध प्रदर्शन से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ सकता है, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

स्वास्थ्यकर्मी फेडरेशन के इस कदम से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है, और डॉ. रूद्रपाल को पद पर बहाल करने की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों में भारी रोष है. अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है.