Special Story

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के…

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लंबित CRMC भुगतान के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, बस्तर में ओपीडी ठप, मरीज परेशान

नारायणपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाने वाली CRMC नक्सल क्षेत्र प्रोत्साहन राशि का भुगतान पिछले 12 माह से लंबित होने के विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसके चलते बस्तर संभाग के सभी जिलों में स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई है।

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, RMA और ANM ने एकजुट होकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और लंबित राशि का तत्काल भुगतान की मांग की। आज नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव और बस्तर जगदलपुर में जिला अस्पताल से लेकर CHC, PHC और SHC तक सभी ओपीडी सेवाएं पूरी तरह बंद रही। ओपीडी बंद रहने से दूर-दराज क्षेत्रों से आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा, जिससे आम जनता में नाराजगी देखने को मिली।

स्वास्थ्यकर्मियों ने कहा कि वे जनता के हित में 12 महीनों तक धैर्य बनाए रखा, लेकिन बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद भुगतान नहीं होने से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। उन्होंने मांग की है कि विधानसभा सत्र के दौरान स्वास्थ्य मंत्री तत्काल भुगतान की घोषणा करें, ताकि सेवाएं पुनः शुरू की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल आपातकालीन सेवाएं चालू हैं, लेकिन यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।