Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंबेडकर अस्पताल में रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल को लेकर कही यह बात…

रायपुर। राजधानी के अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. यह शिविर हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के द्वारा लगाया गया है. इस ब्लड डोनेशन कैंप का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया. मीडिया से बातचीत करते हुए स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के सभी सदस्यों को मैं बधाई देता हूं. इस शिविर के माध्यम से सैंकड़ों लोग की जान बचाने हमको मदद मिलेगी. हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के परिवार को बहुत-बहुत बधाई. इसके साथ ही मंत्री जायसवाल ने लोगों से अपील की है की ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करें.

स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अधिकार है, निश्चित रूप से हमारे अभिन्न अंग है. उनसे बातचीत की जाएगी.

हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के वाइस प्रेसिडेंट सुधीर अग्रवाल ने बताया कि आज हमने ब्लड डोनेशन कैंप रखा है. हमारा सौभाग्य है कि स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया है. ज्यादा से ज्यादा लोग ब्लड कैंप आकार इस ब्लड कैंप को सफल बनाएं.

वहीं डिप्टी कलेक्टर शारदा अग्रवाल ने कहा कि सभी से अपील करना चाहूंगी जो हेल्पिंग हेल्प क्लब में आकर रक्तदान करें और कार्यक्रम को सफल बनाएं.