Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने आपातकालीन आईसीयू का किया उद्घाटन

बलरामपुर।   बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में तातापानी महोत्सव के समापन अवसर पर पहुंचे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के द्वारा जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के पूरे परिसर में भ्रमण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने ओ.पी.डी पर्ची कांउटर, डायलिसिस यूनिट, सर्जीकल वार्ड, मेडिकल वार्ड एवं एसएनसीयू का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आमजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल के द्वारा आपातकालीन आईसीयू का उद्घाटन किया गया, इससे स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार होगा।

इस दौरान सामरी विधायक उद्देश्वरी पैकरा, पूर्व सांसद  कमलमान, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रेना जमील, मंडल अध्यक्ष आशीष सिंह (अंश), प्रदेश अध्यक्ष भाजयुमो एवं स्वास्थ्य विभाग से संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवायें सरगुजा संभाग डॉ. पी.एस. सिसोदिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.सी. बैनर्जी, सिविल सर्जन डॉ. रामेश्वर शर्मा, आवासीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध सिंह, अस्पताल प्रबंधक डॉ. राकेश थापा एवं अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।