Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड के निर्माण में अनियमितता पर बिफरे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, सब इंजीनियर को किया बर्खास्त

दुर्ग। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दुर्ग में आयोजित कोसरिया यादव समाज के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे, इस बीच वे एक्शन मोड में नजर आए. कार्यक्रम के बाद स्वास्थ्य मंत्री अचानक दुर्ग जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया और पूरा अमला अलर्ट मोड पर आ गया.

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री को स्वास्थ्य विभाग की महिला आईशोलेशन वार्ड के निर्मित बिल्डिंग के निर्माण कार्य में हुए भारी अनियमितता की जानकारी मिली. जिसके बाद स्वाथ्य मंत्री ने तत्काल भवन का मुआयना किया. जिला अस्पताल दुर्ग में 80 लाख की लागत से महिला आइसोलेशन वार्ड के निर्माण में हुए भारी अनियमित को देखते हुए सीजीएमएससी के सब इंजीनियर ललित वर्मा को तुरंत बर्खास्त करने का आदेश जारी किया.

दरअसल, इस बिल्डिंग के निर्माण के बाद से ही छत बैंड होकर नीचे झुकने लगा, जिसकी लीपापोती भी ठेकेदार की ओर से करा दी गई थी. वहीं छत डैमेज होने के बाद डॉक्टरों ने वहां से सभी महिला मरीजों को अन्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया था. इसके साथ ही जिला चिकित्सालय में मरीज की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी से इस्टीमेट बनाकर भेजने का आदेश दिया और आवश्यक कार्यों को जल्द पूरा करने के लिए फंड जारी करने का आश्वासन भी दिया.