Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्वास्थ्य विभाग पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप, कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की शिकायत

रायपुर- छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए अवैध स्थानांतरण करने और जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखा अधिकारी राकेश देवांगन की मृत्यु की जांच करने की शिकायत कांग्रेस विधि विभाग ने मुख्य चुनाव आयुक्त से की है.

ज्ञापन में कहा गया कि सपूर्ण भारत में आदर्श आचार संहिता लागू है. ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन करते हुए कर्मचारियों का अवैध स्थानांतरण किए जाने और जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखा अधिकारी राकेश देवांगन की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, इसकी जांच किए जाने और संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध जांच किए जाने की मांग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग करती है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा किस अधिकारी / व्यक्ति के कहने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों का स्थानांतरण आचार संहिता के दौरान किया गया है. इसका खुलासा करने की मांग भी की है.

ज्ञापन में कहा गया है कि जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखा अधिकारी राकेश देवांगन की मृत्यु किन कारणों से हुई और मृत्यु से पूर्व मृतक का किस-किस व्यक्ति से उनके मोबाइल पर बातचीत हुई उनका भी डाटा निकलवाते हुए संबंधित व्यक्तियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई करने की आवश्यकता है, ताकि सही तथ्य आम जनता के बीच आ सके.

ज्ञापन सौंपने वालों में कांग्रेस विधि विभाग प्रदेश अध्यक्ष देवा देवांगन, अंकित मिश्रा, विजय राठौर, राम शंकर सोनकर, अजीज अहमद, साजिद खान, नईम उपस्थित थे.