Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रधान आरक्षक पर नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लोगों से 5-5 लाख लेने का आरोप, पीड़ित सैनिकों ने थाने में की शिकायत

कवर्धा। एसआईबी में पदस्थ प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी पर तीन गोपनीय सैनिकों ने गंभीर आरोप लगाया है। सैनिकों का दावा है कि मरावी ने आरक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर 3 लोगों से 5-5 लाख रुपये की वसूली की है। आरोप यह भी लगाया गया है कि प्रधान आरक्षक ने विभागीय अधिकारी के फर्जी हस्ताक्षर वाले आरक्षक पद पर नियुक्ति के आदेश थमाए, जो पूरी तरह से फर्जी थे।

इस मामले में पीड़ित सैनिकों ने सिटी कोतवाली कवर्धा में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लिया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। प्रधान आरक्षक पर गंभीर आरोप लगने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पीड़ित सैनिकों न्याय की उम्मीद करते हुए प्रधान आरक्षक पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई : एसपी

इस मामले में कवर्धा एसपी धर्मेंद छवई ने बताया कि प्रधान आरक्षक द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र देने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. प्रथम दृष्टया नियुक्ति पत्र फर्जी प्रतीत हो रहा है।