Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रेमिका को नाना के निधन की मनगढ़त कहानी बताकर, जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म

बालोद।  जिले से स्कूली छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में आरोपी बृजेश हिडको को गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

पूरा मामला डौंडी थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, तीन दिन पहले आरोपी स्कूल पहुंचा और छात्रा को यह कहकर अपने साथ ले गया कि उसके नाना का निधन हो गया है. इसके बाद वह छात्रा को रानी माई के जंगलों में ले गया. घटना की शिकायत परिजनों ने डौंडी थाने में दर्ज कराई.

नाबालिग ने पुलिस को बताया कि एक साल पहले, जब वह 10वीं कक्षा में थी, उस वक्त आरोपी ने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया था. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी बृजेश हिड़को को गिरफ्तार किया. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.