Special Story

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नवाचार से बना रही हैं नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 7, 2026 5 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज आत्मनिर्भरता, मेहनत और नवाचार के…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हनुमान मंदिर में दूसरी बार चोरी, चांदी के दो मुकुट समेत अन्य सामग्री ले गए चोर

बालोद। गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम कमरौद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर में विराजमान हनुमान जी की मूर्ति से चांदी के दो मुकुट और अन्य सिंगार सामग्री चोरी कर ली और फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, कमरौद हनुमान मंदिर में चोरी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी मंदिर में इसी तरह की चोरी हो चुकी है, जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। घटना की सूचना मिलते ही मंदिर के पुजारी ने गुण्डरदेही थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर ने बताया, शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने मंदिर परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

400 साल पुराना है हनुमान मंदिर

बताया जा रहा है कि यह हनुमान मंदिर करीब 400 साल पुराना है और यहां रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। चोरी किए गए चांदी के मुकुट और अन्य सिंगार सामग्री की अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।