Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

प्रभु श्रीराम के ननिहाल में गूंजेगी हनुमंत कथा, पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- चिंता न करो अब छत्तीसगढ़ में नहीं चलेगा धर्मांतरण, मेरा साथ दो मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा…

रायपुर- 5 दिनों तक हनुमंत कथा करने रायपुर पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज का एयरपोर्ट में भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ स्वागत किया. इस दौरान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बोले धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, भारत विश्वगुरू की ओर अग्रसर है. कल सूर्योदय हुआ और सूर्यवंशी भगवान श्री राम भव्य मंदिर में विराजमान हुए. एक नई ऊर्जा का भारत में नया संचार है. अब अखंडता एकता की ओर भारत के लोग बढ़ रहे हैं.

आगे पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, सभी सनातनी हिंदुओं ने त्रेता युग प्रारंभ किया. अब द्वापरयुग की तैयारी है. छत्तीसगढ़ में भी बागेश्वर व्यास पीठ हनुमान जी की कृपा से समूचित क्षेत्र में जितना धर्मांतरण हो रहा है, उसको रोका जाएगा. घर वापसी बहुतायत मात्रा में कराई जाएगी.

आगे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, छत्तीसगढ़ से पूरे भारत को नारा दिया था, मेरा साथ दो मैं तुम्हें हिंदू राष्ट्र दूंगा. साल बदला छत्तीसगढ़ का हाल बदला, बहुत जल्द छत्तीसगढ़ के राजिम में महाकुंभ लगेगा. यह हमारा ननिहाल, हमारे मामा जी रहते हैं. यहां के कण-कण और चप्पे-चप्पे में राम ही हो गए हैं. चिंता न करो अब छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण नहीं चलेगा. राम राज्य भारत में आ चुका है.