Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

अन्नदाताओं का अर्धनग्न प्रदर्शन: घुटनों के बल SDM कार्यालय पहुंचे किसान, समर्थन मूल्य पर जल्द मूंग खरीदी की मांग

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में किसानों ने अनोखा प्रदर्शन किया। पहले किसान अर्धनग्न हुए फिर अपने घुटनों के बल चलते हुए एसडीएम कार्यालय तक पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश के सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा और मूंग की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने की मांग की। किसानों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी है।

नरसिंहपुर के गाडरवारा में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के तत्वाधान में बुधवार को किसानों नें अपनी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन किया। पहले किसान अर्धनग्न हुए फिर अपने घुटनों के बल चलते हुए गाडरवारा SDM के कार्यालय तक पहुंचे। एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकार जिस तरह मूंग की फसल को समर्थन मूल्य पर खरीदने की बात कर रही हैं, तो जल्द खरीदी शुरू करें।

इतना ही नहीं इस दौरान किसानों ने कहा कि अगर सरकार जल्द मूंग की फसल को समर्थन मूल्य पर नहीं खरीदती तो किसानों का यह आंदोलन और उग्र होगा। किसान छोटे राजा ने बताया कि उन्हें मूंग का वाजिब दाम नहीं मिल रहे है। हम चाहते है कि इसी सप्ताह में हमारा पंजीयन हो। अगर ऐसा नहीं होता तो हम सब किसान भाई उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।