Special Story

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

कोल लेवी प्रकरण में नई चार्जशीट, शेल फर्मों से 40 करोड़ की लेयरिंग का खुलासा

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर द्वारा…

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

साय कैबिनेट का बड़ा निर्णय, धर्मांतरण रोकने के लिए नया विधेयक मंजूर

Shiv Mar 10, 2026 3 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा स्थित…

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

केंद्रीय बलों के खर्च पर सदन में बहस, गृहमंत्री ने वापसी की टाइमलाइन बताई

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा में मंगलवार को गृह और पंचायत मंत्री विजय शर्मा…

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गुरू का स्थान सर्वोपरि: मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर।   राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने नारायणपुर जिले में आयोजित मुख्यमंत्री शिक्षक गौरव अलंकरण कार्यक्रम में 21 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया। भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्म दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा एजी सिनेमा ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन प्रेरणा दायी है। शिक्षक हमारे जीवन को ढालने और संवारने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचीन समय में गुरू का स्थान सर्वोपरि था, भविष्य में भी गुरू के गरिमा और सम्मान को बनाए रखना है।

मंत्री श्री वर्मा ने ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास, वन, उद्यान, मछलीपालन, स्कूल शिक्षा, कृषि, ग्रामोद्योग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत 10 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत चेक प्रदान किया और राष्ट्रीय पोषण माह अंतर्गत गर्भवती माताओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन किया।

मंत्री श्री वर्मा ने मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान समारोह 2024 कार्यक्रम अंतर्गत 12 सेवानिवृत्त शिक्षक, विकासखण्ड स्तरीय शिक्षादूत पुरस्कार और जिला स्तरीय ज्ञानदीप पुरस्कार से चयनित शिक्षकों का सम्मान किया। तत्पश्चात पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिहान महिला स्व सहायता समूह बोरण्ड, बागडोंगरी, फरसगांव, गरांजी, पालकी और भरण्डा को 01 लाख 95 हजार रुपए चक्रिय निधि अनुदान राशि का चेक प्रदान किया और सामुदायिक निवेश कोष अंतर्गत कापसी, करलखा, सरगीपाल, बम्हनी, भरण्डा, बिंजली, खड़कागांव, देवगांव और बेनूर को 10 लाख 80 हजार रूपए का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के संरक्षक रूपसाय सलाम, बृजमोहन देवांगन, जिला पंचायत सदस्य प्रताप मण्डावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और कलेक्टर बिपिन मांझी, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, वनमण्डलाधिकारी सचिकानन्दन, एसडीएम नारायणपुर वासु जैन, जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और विद्यार्थीगण उपस्थित थे।