Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

शिक्षा गुणवत्ता अभियान को लेकर गाइडलाइन जारी, जानिये कब से कब तक होगा सोशल ऑडिट, पढ़िये पूरा दिशा निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के अंतर्गत प्रदेश भर के शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में सामाजिक अंकेक्षण कराने के निर्देश जारी किए हैं। यह अंकेक्षण 6 से 8 अक्टूबर 2025 के बीच किसी भी उपयुक्त तिथि को किया जाएगा।

इस संबंध में राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, प्राचार्यों और जिला मिशन समन्वयकों को निर्देश दिए गए हैं।

जारी निर्देश में कहा गया है कि राज्य के सभी शासकीय स्कूलों में निकट के स्कूल से चयनित टीम लीडर के माध्यम से एक टीम बनाकर समुदाय के सामने स्कूलों में बेहतर शिक्षा के लिए सामाजिक अंकेक्षण आयोजित किया जाए। प्रत्येक स्तर के लिए 20-20 प्रश्नों की प्रश्नावली सभी जिलों के माध्यम से स्कूलों तक उपलब्ध करवाई जा चुकी है। सामाजिक अंकेक्षण टीम का प्रशिक्षण शाला संकुल प्राचार्य के माध्यम से पहले ही आयोजित किया जा चुका है। इसके अलावा, प्रत्येक स्तर के टूल और अंकेक्षण प्रक्रिया को समझने के लिए वीडियो गाइड भी सभी जिलों को उपलब्ध करवा दी गई है, जिसे अच्छी तरह से समझ कर ही सामाजिक अंकेक्षण का आयोजन करना होगा।

निर्देश में यह भी कहा गया है कि सामाजिक अंकेषण के दौरान दिए गए बिंदुओं का पालन सभी स्कूलों में सुनिश्चित किया जाए, ताकि इस पूरी प्रक्रिया के बेहतर परिणाम आ सके।