Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

स्कूली बच्चों के लिए ‘समर कैंप’ लगाने गाइडलाइन जारी, विशेषज्ञ देंगे विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण, कराया जाएगा शैक्षणिक भ्रमण

रायपुर।  छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने गर्मी की छुट्टी के दौरान स्कूली छात्रों के लिए समर कैंप लगाने को लेकर गाइडलाइन जारी किया है. इस समर कैंप का उद्देश्य अलग-अलग रचनात्मक गतिविधि के जरिए बच्चों का कौशल विकास करना है. 9 अलग-अलग बिंदुओं पर गाइडलाइन जारी हुई है. शिक्षा सचिव ने सभी जिलों के कलेक्टर और डीईओ को आदेश जारी किया है. 

समर कैंप के दौरान बच्चों को चित्रकारी, गायन, वादन, निबंध-कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन, नृत्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा. साथ ही खेलकूद, अपने गांव व शहर का ऐतिहासिक परिचय दिया जाना भी शामिल रहेगा. वहीं स्कूली बच्चों को औद्योगिक संस्थान, मेडिकल कॉलेज जैसे बड़े संस्थानों का भ्रमण भी कराया जा सकता है. 

समर कैंप के लिए दिशा-निर्देश जारी 

शिक्षा विभाग की ओर से 9 बिंदुओं पर आदेश जारी किया गया है.

01. छात्र-छात्राओं के लिए समर कैम्प स्कूलों में अथवा गांव, शहर के सामुदायिक स्थानों में आयोजित किया जा सकता है। 

02. समर कैम्प में कला क्षेत्र, रचनात्मक क्षेत्र के विशेषज्ञों को आमंत्रित करके उनसे छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन, प्रशिक्षण दिलाया जा सकता है, ग्राम शहर से निकट विभिन्न बड़े संस्थानों (औद्योगिक संस्थान, मेडिकल कॉलेज आदि) का भ्रमण भी कराया जा सकता है। 

03. समर कैम्प में स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राओं के पालकों का भी सहयोग लिया जा सकता है। 

04. समर कैम्प में निम्नानुसार रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा सकती है यथा-चित्रकारी, गायन, वादन, निबंध-कहानी लेखन, हस्तलिपि लेखन, नृत्य, खेलकूद, अपने गांव, शहर का ऐतिहासिक परिचय आदि गतिविधियां। 

05. इन गतिविधियों के अलावा अपने स्तर पर भी रचनात्मक गतिविधियों का भी चयन कर सकते हैं। 

06. समर कैम्प के आयोजन से पूर्व शाला विकास समिति एवं पालक शिक्षक समिति से सहमति लिया जाए। 

07. यह आयोजन पूर्णतः स्वेच्छिक रहेगा और समर कैम्प सुबह 07:30 बजे से 09:30 बजे के मध्य संचालित किया जाएगा। जनसहयोग का पर्याप्त उपयोग करने का निर्देश। 

08. समर कैंप के लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से पृथक से कोई बजट देय नही होगा. कृपया जिला स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर कार्यक्रम को सफल बनावें। 

09. ग्रीष्मकालीन प्रायोजना शिक्षक एवं पालकों से सहयोग लेकर बच्चों से पूर्ण करावें।