Special Story

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

हरिओम इंगोट्स और पावर लिमिटेड के दफ्तर पहुंची जीएसटी टीम, वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच जारी

भिलाई। हरिओम इंगोट्स व पावर लिमिटेड भिलाई में जीएसटी की टीम ने सोमवार को दबिश दी है. इस कार्रवाई से कंपनी में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक अधिकारियों की दो टीमें अलग-अलग गाड़ियों से कंपनी दफतर पहुंची, जहां उन्होंने कंपनी को अपने अधिकार क्षेत्र में लिया. यह कार्रवाई मंगलवार को भी जारी है.

वित्तीय दस्तावेजों की जांच

सात जीएसटी अधिकारी कंपनी के कार्यालय पहुंचे और दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया. जीएसटी विभाग की टीमों ने कंपनी के बिल, जीएसटी रिटर्न, इनवॉइस समेत अन्य वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. दस्तावेज इतने अधिक मात्रा में है कि कार्रवाई जारी है. मंगलवार को भी अधिकारी यहां रिकार्ड को खंगालेंगे. अधिकारियों ने रिकॉर्ड से अधिकारी टैक्स भुगतान, इनपुट टैक्स क्रेडिट और संभावित अनियमितताओं से जुड़ी जानकारी को खंगाला है.

कंपनी के कर्मियों के मुताबिक जीएसटी की टीम फिलहाल कंपनी के भीतर जांच कर रही है, जांच के दौरान कंपनी का कामकाज सामान्य रूप से चलता रहा. अधिकारियों ने उसे बंद नहीं करवाया.

बताया जा रहा है कि उक्त कंपनी के मालिक बाहर गए हुए हैं, लेकिन कर्मियों द्वारा जीएसटी की टीम को जांच में सहयोग कर रहें है. कर्मियों द्वारा जीएसटी अधिकारियों की जांच टीम कंपनी के दस्तावेज उपलब्ध करा रहे हैं. पूछताछ में सहयोग किया जा रहा है. मंगलवार को भी जीएसटी की टीम जांच जारी है. जीएसटी विभाग की ओर से जांच को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. 

सात अफसर एक साथ पहुंचे कंपनी के अंदर

बताया जा रहा है कि हरि ओम इंगोट्स व पावर लिमिटेड में अचानक सात अफसरों को देख कर्मी हडबड़ा गए. एक-एक कर सातों अफसरों हाथ में दस्तावेज रख कंपनी के भीतर प्रवेश किया. देर शाम तक कंपनी में टैक्स समेत रिकार्ड खोजबीन किया जा रहा है. इसके अलावा जीएसटी की टीम कंपनी के हर बिलों, टैक्स से जुड़े दस्तावेजों को खंगाल रही है. फिलहाल जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा.