Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

‘कल से देश में जीएसटी बचत उत्सव की शुरुआत..’, देश के नाम संबोधन में बोले पीएम मोदी, देश वासियों से की स्वदेशी अपनाने की अपील

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रविवार शाम 5 बजे राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि देश वासियों को कल से शुरू हो रहे नवरात्रि की शुभकामनाओं के साथ की है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कल से लागू होने जा रहे नए जीएसटी रिफॉर्म्स को लेकर भी देश वासियों को शुभकामना दी. पीएम मोदी ने कहा कि, इस साल त्यौहारों में सभी देश्वसियों का मुह मीठा होगा. बता दें कि, कल यानि 22 सितंबर से जीएसटी कई दरें लागू होने वाली हैं और इससे एक दिन पहले पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं.

अब केवल 5 और 18 प्रतिशत टैक्स स्लैब ही लागू

PM मोदी ने कहा कि, जीएसटी में अब केवल 5 और 18 प्रतिशत टैक्स स्लैब ही लागू रहेंगे. पीएम ने कहा कि, जिन वस्तुओं पर पहले 12 परसेंट टैक्स लगता था उसमें से 99% पर अब बस 5% टैक्स ही लगेगा. इससे रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामान सस्ते हो जायेंगे. पीएम मोदी ने कहा कि, अब घूमना फिरना भी देश वासियों के लिए सस्ता हो जाएगा. क्योंकि अधिकांश होटल्स भी जीएसटी के दायरे में आते थे ऐसे में दरों के कम होने से होटल में होने वाले खर्चे कम होंगे. पीएम मोदी ने कहा कि अगर इनकम टैक्स और जीएसटी कटौती को जोड़ा जाए तो पिछले एक साल में देश को 2.5 लाख करोड़ का फायदा मिला है.

MSME से खास अपील

पीएम मोदी ने कहा कि MSME से बहुत अपेक्षाएं हैं. भारत में बने सामानों की गुणवत्ता पहले भी बेहतर होती थी, हमें उस गौरव को फिर से प्राप्त करना है. जो लघु उद्योग बनें, वे दुनिया में आन-बान-शान के साथ हर कसौटी पर खरे उतरें. हमें इसी लक्ष्य के साथ काम करना है. देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेश के मंत्र से ताकत मिली, उसी तरह समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिलेगी.

हमें विदेशी चीजों से मुक्ति पाना है

पीएम मोदी ने कहा, ‘हम वो सामान खरीदें जो मेड इन इंडिया हो। जिसमें हमारे नौजवानों की मेहनत लगी हो, उनका पसीना लगा हो। हमें हर घर को स्वदेशी का प्रतीक बनाना है। गर्व से कहो मैं स्वदेशी खरीदता हूं। हर दुकानदार कहे कि मैं स्वदेशी सामान बेचता हूं। तभी भारत विकसित होगा। सभी राज्य सरकारों से भी आग्रह है कि विकसित भारत के लिए स्वदेशी और आत्मनिर्भरता के संकल्प को अपनाएं।’