Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

गुटखा फैक्ट्री में GST का छापा: दस्तावेजों की जांच में टैक्स चोरी के मिले साक्ष्य, जांच जारी

दुर्ग। छत्तीसगढ़ का स्टेट जीएसटी विभाग एक्शन में है। विभाग ने कर चोरी करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। जिले के गनियारी गांव स्थित जालबांधा रोड पर संचालित सितार गुटखा फैक्ट्री में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात GST विभाग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान जीएसटी चोरी से जुड़े अहम साक्ष्य मिलने पर विभाग ने फैक्ट्री संचालक पर 2 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई है।

बंद फैक्ट्री में चल रहा था गुटखा बनाने का खेल

मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग गनियारी की बंद फैक्ट्री में गुटखा बनाया जा रहा था। GST की टीम को इसकी पुख्ता जानकारी मिली। जिसके बाद एक टीम बनाकर रात को 3 बजे दबिश दी गई। इस दौरान मौके से टीम ने भारी मात्रा में सितार गुटखा के रैपर और गुटखा बनाने का अन्य सामान और मशीन जब्त की है। फिलहाल इस मामले में जांच जारी है।

पिछली कार्रवाई में बरामद हुई थी ₹1.5 करोड़ की सुपारी

कुछ दिनों पहले फूड एंड सेफ्टी विभाग ने जिले के चंदखुरी क्षेत्र में एक गोदाम से ₹1.5 करोड़ की सुपारी जब्त की थी। उस मामले में भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।

राज्यभर में एक्शन मोड में जीएसटी विभाग

GST विभाग की यह कार्रवाई एक व्यापक अभियान का हिस्सा है। पिछले दो दिनों से कपड़ा और फर्नीचर सेक्टर पर निगरानी के बाद, बुधवार को छत्तीसगढ़ के 6 जिलों – रायपुर, दुर्ग, रायगढ़, जगदलपुर, बिलासपुर और कोरबा में फुटवेयर सेक्टर पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की गई।

टीम ने कुल 17 डीलरों के प्रतिष्ठानों पर छापा मारा और इस दौरान ₹2.5 करोड़ की टैक्स वसूली की गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार, इंटेलिजेंस इनपुट से यह जानकारी मिली थी कि इन डीलरों ने जीएसटी टैक्स जमा नहीं किया है, जिसके चलते ये दबिशें दी गईं।

रायपुर के सैफ्रॉन कॉर्पोरेट पर भी छापा

इसी अभियान के तहत राजधानी रायपुर में सैफ्रॉन कॉर्पोरेट नामक प्रतिष्ठान पर भी 5 अधिकारियों की टीम ने छापेमारी की थी। यह प्रोजेक्ट बगड़िया ब्रदर्स प्राइवेट लिमिटेड (Bagadiya Brothers (P) Ltd.) से जुड़ा बताया गया है, जो कि ऐश्वर्या ग्रुप के सह-संस्थापक द्वारा निलय ग्रुप के माध्यम से संचालित होता है।