Special Story

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

विद्युत विभाग की कार्रवाई: 81 कनेक्शन काटे, बकायादारों में हड़कंप

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

बिलासपुर। बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

Go Gas के प्लांट में GST का छापा, रायपुर और दुर्ग में अलग-अलग टीम बनाकर पहुंचे अधिकारी …

धरसीवां।    GST विभाग ने आज रायपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है. दर्जनभर अधिकारियों की टीम ने गो गैस के सिलतरा स्थित प्लांट में रेड मारी है. यहां अधिकारी गेट में ताला जड़कर दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं. इस कार्रवाई से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के फेस टू स्थित गो गैस के वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट में आज जीएसटी की टीम ने दबिश दी है. अधिकारियों की टीम ने प्लांट के गेट में ताला लगवाकर दस्तावेजों की जांच शुरू की. 

बता दें कि प्राइवेट गो गैस के जिस वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट में जीएसटी की टीम ने दबिश दी है, वह एक प्राइवेट प्लांट है. जब क्षेत्र इंडेन गैस का सरकारी प्लांट नहीं था, तब यहां इंडेन के गैस सिलेंडरों की रिफिलिंग होती थी, लेकिन इंडेन का सरकारी वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट मांढर के समीप बनने के बाद इस प्लांट में भारत गैस के सिलेंडरों की रिफिलिंग होने लगी. साथ ही जब भारत गैस का भी तिल्दा के समीप सरकारी वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट बनने के बाद यहां प्राइवेट गो गैस के सिलेंडरों की रिफिलिंग का काम हो रहा है.