Special Story

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

16 लाख से अधिक किसानों ने किया 2 लाख 16 हजार हेक्टेयर रकबा समर्पण, विधानसभा में मंत्री बघेल ने दी जानकारी

Shiv Mar 10, 2026 2 min read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र में आज खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री…

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

सरकार की नीति, नीयत, कार्यक्रम और योजनाएं दिखती हैं बजट में : उपमुख्यमंत्री अरूण साव

Shiv Mar 10, 2026 6 min read

रायपुर।  छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

March 10, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

GST अधिकारी और पुलिस आमने-सामने : महिला इंस्पेक्टर से हुई बदसलूकी के बाद थाने में FIR दर्ज कराने पहुंचे अफसर, नहीं लिखी गई रिपोर्ट…

रायपुर। राजधानी रायपुर में एक व्यापारी ने GST विभाग की महिला इंस्पेक्टर को धमकी दी थी, इसका ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. इस मामले के बाद व्यापारी के घर और प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग ने छापा मारा था. वहीं आज GST विभाग के अफसर व्यापारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने गुढ़ियारी थाना पहुंचे हैं, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है. इसे लेकर जीएसटी विभाग के अफसरों ने नाराजगी जताई है.

इस मामले में जीएसटी निरीक्षक आकाश त्रिपाठी ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद गुढ़ियारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे थे, लेकिन उनकी रिपोर्ट नहीं लिखी गई. उन्होंने बताया कि पुलिस पीड़ित महिला इंस्पेक्टर और आरोपी व्यापारी का मोबाइल जब्त कर जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है. पुलिस पर बड़ा आरोप लगाते हुए आकाश त्रिपाठी ने कहा कि एक शासकीय कर्मचारी के साथ न्याय नहीं हो रहा है तो आम जनता पुलिस पर कैसे भरोसा कर सकती है कि उसको न्याय मिलेगा.

जांच के बाद होगी कार्रवाई : एडिशनल एसपी

इस मामले में एडिशनल एसपी सिटी लखन लाल पटले ने कहा कि FIR के लिए आवेदन दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

बता दें कि रायपुर में एक व्यापारी ने महिला इंस्पेक्टर को उस समय धमकी दी जब महिला अधिकारी ने व्यापारी से उसकी फर्म के संचालन की स्थिति पूछी. सवाल इतना ही था कि “क्या आपकी फर्म चल रही या बंद है?” लेकिन व्यापारी ने इस साधारण सवाल पर अपना आपा खो दिया और महिला अधिकारी को फोन पर धमकाना शुरू कर दिया.

CM साय और मंत्री ओपी से बात कराऊं क्या…

व्यापारी ने बातचीत के दौरान महिला अधिकारी पर रिश्वत मांगने का झूठा आरोप लगाते हुए कहा था कि “हम लोगों ने ही सरकार बनाई है. विष्णुदेव साय से मेरे बारे में पूछ लेना. मैं तुम्हें ट्रैप करा दूंगा.” इसके अलावा उस व्यापारी ने महिला अधिकारी की शिकायत करने के लिए ओपी चौधरी को बुलाने तक की बात कह डाली. इस पूरे संवाद की वॉयस रिकॉर्डिंग अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।