Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

जल जीवन मिशन में भारी लापरवाही, करोड़ों खर्च करने के बाद भी ग्राम पंचायत देवरी प्यासा, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग…

आरंग। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘जल जीवन मिशन’ योजना आरंग के ग्राम पंचायत देवरी में भ्रष्टाचार और तकनीकी खामियों की शिकार होती नजर आ रही है. ग्रामीणों को घर-घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 1 करोड़ 04 लाख 28 हजार रुपए की भारी-भरकम राशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है.

घटिया निर्माण और देखरेख के अभाव में यह योजना दम तोड़ रही है. निर्माण कार्य पूरा होने का दावा तो किया गया है, लेकिन हकीकत यह है कि नवनिर्मित पानी टंकी से लगातार पानी का रिसाव (लीकेज) हो रहा है. पाइप लाइन विस्तार में भी भारी गड़बड़ी सामने आई है. पाइप जगह-जगह से फूट चुके हैं, जिससे लाखों लीटर कीमती पानी बर्बाद होकर गलियों पर बह रहा है. इसी खराबी के कारण पिछले 10 से 15 दिनों से गांव की जलापूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं.

योजना में सुरक्षा मानकों की भी जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं.पंप हाउस का निर्माण अब तक नहीं किया गया है, जिसके चलते बिजली के कनेक्शन खुले में पड़े हैं.टंकी परिसर की घेराबंदी (बाउंड्री वॉल) नहीं होने से वहां हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है. विशेषकर बच्चों और मवेशियों के लिए यह क्षेत्र जानलेवा साबित हो सकता है.

प्रशासन का दावा ‘हर घर जल’ का है, लेकिन ग्राम देवरी के कई वार्डों और घरों तक पाइप लाइन पहुंची ही नहीं है. ग्राम पंचायत देवरी के सरपंच प्रतिनिधि टेकचंद साहू ने बताया कि शिकायत के बाद भी विभाग या ठेकेदार सुध लेने को तैयार नहीं हैं. करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी हमें दूर से पानी ढोना पड़ रहा है. अगर जल्द सुधार नहीं हुआ तो हम ग्रामीण आंदोलन को मजबूर होंगे.

हैरानी की बात यह है कि निर्माण कार्य में इतनी खामियां हैं कि ठेकेदार और संबंधित विभाग ने अभी तक इसे ग्राम पंचायत देवरी को हैंडओवर नहीं किया है. तकनीकी रूप से कार्य अधूरा होने के बावजूद कागजों पर इसे कैसे दर्शाया जा रहा है, यह जांच का विषय है.

बार-बार की शिकायतों के बावजूद मरम्मत कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति भारी नाराजगी है. करोड़ों रुपए की सार्वजनिक संपत्ति की बर्बादी और प्यास से जूझते लोगों ने अब उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

वहीं इस मामले पर जब हमारे संवाददाता ने ठेकेदार संजय कुमार अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कर्मचारी भेजकर टंकी और पाइप की मरम्मत करने की बात कही है. वहीं पीएचई विभाग की उप अभियंता रानू दिनकर ने कुछ तकनीकी समस्याओं के कारण हैंडओवर नहीं होने की बात कही है. उन्होंने इस विषय पर ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया.