Special Story

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

दुर्ग में 5 एकड़ में अवैध अफीम की खेती का खुलासा, पौधे उखाड़ने की कार्रवाई शुरू

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा में अवैध रूप से…

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन, पीएम की फूंका पुतला

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

राजनांदगांव। देश भर में 7 मार्च से घरेलू में 60 रुपए…

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

शराब पर सियासत गर्म : भूपेश बघेल ने पोस्ट किया वीडियो, लिखा- बियर के अंदर बियर

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेलने रविवार को सोशल मीडिया…

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के अधिवेशन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Shiv Mar 8, 2026 3 min read

रायपुर। जब समाज स्वयं अपने बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी…

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

महतारी वंदन योजना से मातृशक्ति को मिला आर्थिक संबल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Shiv Mar 8, 2026 8 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी: कॉलेज में पढ़ाई के लिए सरकार सालाना देगी 30 हजार रुपये, डिप्टी सीएम साव ने कहा- जल्द शुरू होगा पंजीयन

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में 12वीं तक सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए एक अहम योजना की घोषणा की है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने जानकारी देते हुए बताया कि जो लड़कियां सरकारी स्कूल से पास होकर कॉलेज में दाखिला लेंगी, उन्हें पढ़ाई के लिए सरकार हर साल 30 हजार रुपए वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान करेगी।

डिप्टी सीएम अरुण साव अरुण साव ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य शैक्षिक अवसरों को बढ़ाना और छात्राओं की पढ़ाई को प्रोत्साहित करना है। “हम चाहते हैं कि सरकारी स्कूल की छात्राएं उच्च शिक्षा की ओर बढ़ें और किसी आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई बीच में न छोड़ें। इस योजना से हर छात्रा कॉलेज में बिना किसी वित्तीय बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेगी।”

जल्द शुरू होगा पंजीयन

डिप्टी सीएम ने बताया कि इस योजना के लिए जल्द ही पंजीयन प्रक्रिया शुरू होगी। छात्राओं को ऑनलाइन या कॉलेज के माध्यम से पंजीकरण करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा “जो छात्राएं योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें दस्तावेज़ जमा कर आवेदन करना होगा। प्रक्रिया आसान और पारदर्शी रखी जाएगी।

छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल न केवल शिक्षा को बढ़ावा देगी, बल्कि राज्य में महिला सशक्तिकरण और अवसर समानता को भी मजबूत करेगी। योजना के तहत छात्राएं कॉलेज में पढ़ाई जारी रखते हुए आर्थिक रूप से भी सुरक्षित रहेंगी।