रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा के स्तर को सुधारने और स्कूलों के सुचारू संचालन के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा प्रदेश के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक स्कूलों के लिए अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
जारी आदेश के अनुशार, कुल 84 करोड़ 29 लाख 90 हजार की राशि को मंजूरी दी गई है। इस बड़ी राशि से प्रदेश के 32,295 स्कूलों के दैनिक संचालन, रखरखाव और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाएगा।
देखें आदेश-



