Special Story

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

सरकारी राशन दुकान में सेंधमारी, ताला तोड़कर 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों…

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया श्रद्धापूर्वक नमन

Shiv Mar 8, 2026 2 min read

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय…

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) विश्वरंजन का शनिवार…

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 1 एकड़ जमीन पर हो रहे निर्माण पर लगाई रोक

Shiv Mar 8, 2026 1 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में अवैध निर्माण और अवैध प्लाटिंग के…

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

भाजपा नेता के खेत से 8 करोड़ का अफीम जब्त, मक्के के बीच पांच एकड़ से अधिक में उगाई थी फसल

Shiv Mar 7, 2026 2 min read

दुर्ग। दुर्ग जिले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के द्वारा किए…

March 8, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

सराईपाली में भव्य वैदिक श्रीराम कथा, 50 से अधिक परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी

सराईपाली। माँ रूद्रेश्वरी की पावन धरा पर स्थित स्वामी सुमेधानंद वैदिक गुरुकुल, कटंगपाली में महर्षि दयानंद मठ धर्मार्थ ट्रस्ट एवं समस्त सनातन समाज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय संगीतमय वैदिक श्रीराम कथा एवं विश्व कल्याण महायज्ञ का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव के नेतृत्व में वैदिक विधि-विधान, मंत्रोच्चारण और श्रद्धा के साथ 50 से अधिक परिवारों के कुल 104 लोगों की सनातन धर्म में विधिवत “घर वापसी” कराई गई।

इस अवसर पर वैदिक परंपराओं के अनुरूप धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ और संस्कार संपन्न हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया। आयोजन में हरियाणा से पधारी कथा वाचिका विदुषी अंजली आर्या, रविन्द्रदास महाराज, यज्ञ के ब्रह्मा डॉ. कमल नारायण आर्य, आचार्य राकेश आर्य, कपिल शास्त्री, ठाकुर राम, चतुर्भुज आर्य, ऋषि राज, मदन अग्रवाल, अंजू गावेल, रिंकू पाण्डेय, एम. लक्ष्मी, नंदलाल यादव सहित अनेक संत-महात्मा, आचार्य, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, जनजातीय सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि धर्मांतरण के कारण देश की जनसांख्यिकी में तेजी से बदलाव हो रहा है, जो राष्ट्र की सुरक्षा और सामाजिक संतुलन के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि उनके पिता स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव द्वारा शुरू किए गए राष्ट्र निर्माण के “घर वापसी” अभियान को वे जीवनभर आगे बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने समाज से सनातन संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

पाँच दिवसीय आयोजन का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। इस कार्यक्रम ने धार्मिक चेतना के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रहित की भावना को भी मजबूती प्रदान की।