Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

रायपुर में विराट हिंदू सम्मेलन : विहिप ने ग्रास मेमोरियल मैदान का नाम बदलने की उठाई मांग, सीएम के नाम विधायक को सौंपा ज्ञापन

रायपुर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने रायपुर में चर्च से लगे ग्रास मेमोरियल मैदान में गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान राजधानी के ग्रास मेमोरियल मैदान का नाम बदलकर भारत माता खेल मैदान रखने समेत 5 सूत्रीय मांगों को लेकर विहिप ने सीएम के नाम विधायक पुरंदर मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।

विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने कहा, जितनी हिंदुओं के विवादित जमीन पर कब्जा किया गया है सभी को छुड़ाने का काम विहिप करेगा। विराट हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सहित महिलाएं और आम जन मौजूद रहे।

ये हैं विश्व हिंदू परिषद की प्रमुख मांगें

छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे धर्मांतरण के विरुद्ध तत्काल कठोर कानून लागू किया जाए।
होम चर्च कानून के विरुद्ध है, तत्काल बंद किया जाए एवं हमारे देवी देवता की निंदा करने वालों को कठोर कानून से दंडित किया जाए।

रायपुर में स्थित ग्रास मेमोरियल मैदान का नाम बदलकर खेल परिसर एवं आक्सीजोन के रूप में विकसित किया जाए।

केंद्र सरकार से निवेदन है कि पश्चिम बंगाल में हो रहे हिन्दुओं पर अत्याचार एवं हमारे मठ मंदिर को तोड़कर जो उपद्रव किया जा रहा है उसे तत्काल रोका जाए।

केंद्र सरकार बांग्लादेश के अंदर हिन्दुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार, हत्याएं रोकने के लिए बांग्लादेश पर दबाव बनाए।