Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

लभांडीह में गौरी गौरा पूजा का भव्य आयोजन

रायपुर। रायपुर के लभांडीह में गौरी गौरा महिला सेवा समिति द्वारा गौरी गौरा पर्व का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की मिट्टी की मूर्तियां बनाकर उनकी पूजा-अर्चना की गई।

भगवान गौरा की बारात निकाली गई, जिसमें गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बाजे की धुन में लोग नाचते और झूमते हुए गौरी माता को लेने गए। गौरी माता के यहां भगवान गौरा के बारात का विशेष स्वागत किया गया, जिसमें पारंपरिक गीत और नृत्य का आयोजन हुआ।

इसके बाद विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया और भगवान गौरी-गौरा की मूर्ति को पूरे गांव में भ्रमण करवाया गया। इस दौरान लोगों ने भगवान गौरी-गौरा की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया।

अंत में भगवान गौरी-गौरा की मूर्ति का विसर्जन तालाब में किया गया। इस कार्यक्रम में गौरी गौरा महिला सेवा समिति के अध्यक्ष मीना निषाद, बहुरा निषाद, सावित्री निषाद, सरोज यादव, केजा यादव, पंच पटेल, पुना राम, प्रेम निषाद और आदि सदस्य एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर लोगों ने भगवान गौरी-गौरा से सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

गौरी गौरा पर्व का महत्व छत्तीसगढ़ में बहुत अधिक है, जहां दीपावली के अवसर पर गौरी-गौरा उत्सव मनाया जाता है। यह पर्व सुख-शांति और समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है।