Special Story

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

रायपुर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 10 दिन में 614 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े गए

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। राजधानी रायपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने और नशे…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

विश्व पर्यावरण दिवस पर “जीपीएम ग्रीनाथॉन 2025” : पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवनशैली के लिए दौड़ लगाएंगे नगरवासी

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को मरवाही वनमंडल द्वारा “जीपीएम ग्रीनाथॉन 2025” का आयोजन किया जा रहा है. इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक उन्मूलन और आमजन में हरित जीवनशैली को बढ़ावा देना है. इस साल की थीम “रन टू बीट प्लास्टिक, ब्रीद टू लिव फैंटास्टिक” के जरिए स्वच्छ और स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति के साथ सामंजस्य और प्लास्टिक से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा.

यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे डीएफओ कार्यालय मडना डिपो से शुरू होगा. इसमें 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन और 5 किलोमीटर की फन रन शामिल है, जिसमें सभी उम्र के लोग भाग ले सकेंगे. इस दौड़ के जरिए पर्यावरण की चेतना फैलाने का प्रयास किया जाएगा.

कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और वनमंडलाधिकारी ग्रीष्मी चांद ने हाल ही में कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया. इस दौरान “एक पेड़ मां के नाम 2.0” अभियान के तहत वृक्षारोपण और पौधों का वितरण भी किया जाएगा. सभी नागरिकों, युवाओं, छात्र-छात्राओं और पर्यावरण प्रेमियों से अपील कि गई है कि वे इस कार्यक्रम में भाग लेकर स्वच्छ और हरा-भरा भविष्य बनाएं. मैराथन में हिस्सा लेने के लिए 78982-18777 या 83497-11524 पर संपर्क किया जा सकता है.