Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल, रामेन डेका बनाए गए छत्तीसगढ़ के नए गवर्नर

नई दिल्ली। देश में छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान सहित 9 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है. राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है. वहीं झारखंड के नए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार बनाए गए हैं. इसके साथ ही अन्य राज्यों में भी राज्यपालों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की है.
 

9 राज्यों में नये राज्यपाल नियुक्त

राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के राष्ट्रपति ने बनवारीलाल पुरोहित का पंजाब के राज्यपाल और संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. साथ ही राष्ट्रपति ने के. कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल नियुक्त किया है. इसके साथ ही 9 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है.

1. हरिभाऊ किसनराव बगडे को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

2. जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

3. ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

4. संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

5. रमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

6. सी. एच. विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

7. सी.पी. राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं, उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

8. गुलाब चंद कटारिया, जो असम के राज्यपाल हैं, उन्हें पंजाब का राज्यपाल और संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक नियुक्त किया गया है.

9. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं, उन्हें असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है