Special Story

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट…

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से…

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम, विधानसभा पहुंचकर लिया प्रमाण पत्र, समर्थकों ने दी बधाई

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

रायपुर। छत्तीसगढ़ से भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा और कांग्रेस प्रत्याशी फूलोदेवी…

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

अस्पताल परिसर में लगी भीषण आग, आधा दर्जन कंडम एंबुलेंस समेत अन्य वाहन जलकर खाक

Shiv Mar 9, 2026 1 min read

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में…

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

बिलासपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस की दबिश, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Shiv Mar 9, 2026 2 min read

बिलासपुर। जिले में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार पर…

March 9, 2026

Apni Sarkaar

जो कहेंगे सच कहेंगे

ISBM विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल रामेन डेका, छात्रों को गोल्ड मेडल से करेंगे सम्मानित

गरियाबंद/छुरा।    आई.एस.बी.एम. विश्वविद्यालय, नवापारा (कोसमी) का द्वितीय दीक्षांत समारोह 24 दिसंबर, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा. इस समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य के राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाध्यक्ष रामेन डेका करेंगे. दीक्षांत समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय परिसर में होगा. इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल डॉ. अशोक जिंदल, कार्यपालक निदेशक एवं सी.ई.ओ. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर, दीक्षांत भाषण देंगे.

दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर विश्वविद्यालय में तैयारियाँ जोरों पर हैं. विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.पी. भोल ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों की विशिष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा पुरस्कार दिए जाएंगे.

विश्वविद्यालय ने शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्टता स्थापित की है. इस समारोह का उद्देश्य छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों का सम्मान करना और उन्हें अपने करियर की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रेरित करना है.

इस समारोह में सत्र 2021-22, 2022-23 एवं 2023-24 के छात्रों को उपाधियाँ दी जाएंगी. इसके साथ ही शोधकार्य पूर्ण कर चुके शोधार्थियों को विद्यावाचस्पति की उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जबकि पत्रोपाधि, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों को पूरा कर चुके छात्र-छात्राओं को भी उपाधियाँ दी जाएंगी. समारोह में स्नातक, स्नातकोत्तर और पत्रोपाधि में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे.